लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_20.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता विवेक असरानी ने की। संचालन संयोजक आदेश जैन ने किया।
कार्यक्रम के प्रास्ताविक में सह संयोजिका हेमलता मिश्र मानवी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लघुकथा छोटी होने के साथ - साथ दिल से जुड़ने वाली होनी चाहिए।
सम्मेलन में रमेश मौन्देकर ने 'समाज का आईना'व 'वक्त वक्त बाते', रूबी दास ने 'टहनी', मीरा जोगलेकर ने 'समिधा', आदेश जैन ने 'चिंता', विवेक असरानी ने 'सेल्फी', हेमलता मिश्र मानवी ने 'कसूर किसका?', समीर पठान ने 'आपबीती' लघुकथा प्रस्तुत की। सम्मेलन में विजय मिश्रा, अरविंद बेगड़े आदि की विशेष उपस्थिति रही।