संत नगरी शेगांव में खंडाल माता वार्षिकोत्सव संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_895.html?m=0
नागपुर/शेगाव। दो दिवसीय खंडाल माता वार्षिक उत्सव का आयोजन महाराष्ट्र बंग परिवार द्वारा 18 और 19 दिसंबर को संत नगरी शेगांव में किया गया था। महोत्सव के पहले सत्र में उद्घाटन और सत्कार समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में मुकुंदास बंग सिकंदराबाद, कार्यक्रम के अध्यक्ष के स्थान पर श्री खांडल माताजी अखिल भारतीय परमार्थ ट्रस्ट के पूर्व कोषाद्यक्ष महेश बंग मुंडवा राजस्थान तथा प्रमुख उपस्थिति के रूप में मनोज बंग मुंडवा, रामनिवास बंग मुंडवा,
रामानुज बंग कलकत्ता, गोपीकिशन बंग परभणी, गुलाबचंद बंग पुणे, डॉ सत्यनारायण बंग नांदेड, भंवरलाल बंग लातूर, डॉ रमेशचंद्र डांगरा, अध्यक्ष संत गजानन महाराज संस्थान शेगाव, सुनील सोमानी प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज शेगाव नरेश मल, डॉ आनंद राठी खामगांव, प्रदीप भूतड़ा सोनाला आदि मान्यवर मंच पर उपस्थित थे।
इस दो दिवसीय महोत्सव करने का उद्देश्य एवं भूमिका प्रास्ताविक में से हिंगना नागपुर के महेश बंग ने रखी तथा अध्यक्षीय स्थान पर बोलते हुए मुंडवा मारवाड़ यहां से पधारे हुए महेश बंग ने कहा की कुल देवता के उत्सव के माध्यम से संपूर्ण देश के बंग परिवार एक संघ रहना चाहिए एवं मांता के वार्षिक उत्सव के माध्यम से हमारे लोग, हमारी भाषा इनका संवर्धन करके अपनी संस्कृति बचाने का कार्य इस माध्यम से करने का प्रतिपादन किया।
इस उत्सव का निमित्य लेकर हिंगना नागपुर यहां की अरुणा महेश बंग इन्होंने देवी देवता एवं महाराष्ट्र के महान संत इनकी आरती को संकलित कर एक आरती संग्रह का प्रकाशन किया। इस आरती संग्रह का प्रकाशन मान्यवर के उपस्थिति में किया गया तथा बंग परिवार की कुल देवता मुंडवा राजस्थान यहां की खांडल माता मंदिर को सहयोग करने वाले महाराष्ट्र के बंग परिवार के सभी सदस्यों एवं विविध क्षेत्र से तथा बंग परिवार की अनेक क्षेत्रों में अपना नाम ऊंचा करने वाले महाराष्ट्र के बंग परिवार के सभी सदस्यों का मान्यवर के हातो शाल स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।
दूसरे सत्र में संपूर्ण महाराष्ट्र के इकट्ठे आए हुए बंग परिवार के सभी सदस्यों से वार्तालाप कर परिवार के प्रति भावना व्यक्त कर शब्दों को एक नया मोड़ दिया तथा परिवार के जेष्ठ सदस्यों ने युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन किया। उत्सव के दूसरे दिन कुलदेवता खांडल माता का अभिषेक कर यज्ञ किया गया एवं प्रसाद के उपरांत महोत्सव का समापन कर एक दूसरे को आज्ञा दी गई।
इस संपूर्ण उत्सव के सूत्र संचालन अरुणा महेश बंग इन्होंने किए तथा आभार नवल किशोर बंग वलगांव अमरावती इन्होंने किया। महोत्सव को यशस्वी करने के लिए महेश बंग हिंगना नागपुर नवलकिशोर बंग वलगांव, संपत बंग लातूर, जुगलकिशोर बंग मुंबई, डॉ अशोक बंग वाशिम शेखर बंग कारंजा, राजू बंग नागपुर, चेतन बंग औरंगाबाद, गणेश बंग नगर, ओमप्रकाश बंग नगर, हेमंत बंग अमरावती, विनोद बंग अमरावती, बंसीलाल बंग देवळी, रामेश्वर बंग वलगांव,
अरुणना बंग हिंगणा नागपुर, सीमा बंग पुणे, अनीता बंग वलगांव, सोनल बंग लातूर, स्वाति बंग परतवाड़ा, राधा महेश नागपुर, अंजली बंग औरंगाबाद आदी ने परिश्रम लिया। इस पहले वार्षिकोत्सव के लिए महाराष्ट्र के हर एक जिले और तहसील से बंग परिवार के 300 से अधिक सदस्यो ने हिस्सा लिया।