मनाया मस्जिद ऐ गौसिया रजविया में अजिमूस शान समारोह
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_9.html?m=0
डॉ. साजिद के हस्ते हर दुसरे सप्ताह होगा निशुल्क जाँच शीविर
गोंदिया/आमगांव। ग्राम पदमपुर मे औलादे गौसे आजम सैयद अब्दाल अल हसनी हुसैनी साहब की इफ्तेदा अध्य्क्षता में नमाजे मगरीब अदा की गई और मुकरी रे खुसूसी मुफ्ती फ़ैज़ अहमद रिजवी ने बयान फरमाया जिसमें इस्लाम के अखलाक और किरदार के बारे में पैगाम देने का काम किया गया।
कार्यक्रम का आगाज कारी मोहम्मद जलालुद्दीन साहब ने मस्जिद में खूबसूरत आवाज में पहली अजान दी और कुरान की तिलावत से शुरू किया गया और तमाम मस्जिदों के इमाम स्टेज पर मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. साजिद खान साहब द्वारा पदमपुर मस्जिद गौसिया रजविया में हफ्ते में एक दिन सभी जर्नल ओपीडी चेकअप व जरूरतमंदों के लिए मेडिसिन निशुल्क मोहिया कराया जाएगा।
बच्चों के लिए एजुकेशन और लाइब्रेरी की सहूलियत कराया जाएगा और सैयद अब्दाल अल हसनी हुसैनी साहब ने शहर की अमन वह शांति के लिए दुआ की। इसी प्रकार हजरत से सभी धर्म के लोगों को मिलने का अवसर दिया गया और रुकने का का इंतजाम डॉ. साजिद खान के घर पर किया गया। मस्जिद के कार्य को कम समय में अपनी मेहनत के बलबूते पर तैयार किए जाने पर शिवाजी फसाते क हजरत द्वारा सत्कार किया गया। खिदमत ग्रुप के तमाम सदस्यो ने भरपूर अपना सहयोग प्रदान किया, हजरत द्वारा इनका इस्तकबाल कराया गया।
प्रोग्राम के संयोजक नाम मुस्ताक शेख सदर जामा मस्जिद आमगांव हमदर्द ए कौमेमिल्लत डॉ साजिद खान, हाजी अमीन खान, रिजवान भोरा, रुस्तम खान, सैयद असलम अली, जनाब बाबा गनी खान, जनाब सल्लू तिगाला, जनाब अमीन तिगाला, मिर्जा तालिब बैग, जनाब अहमद मनिहार, हामिद हुसैन नागपुर, हाजी ज़ाहिद हुसैन बालाघाट, शादाब हुसैन बिलासपुर, दानिश खान भिलाई, मसूद कुरैशी अर्जुन, इकबाल सिद्दीकी, इकबाल मोहगल, हनीफ घांची, अबरार भाई, शोहिल शेख, अर्शोद मेमन, जावेद खान मुम्बई, रिजवान भूरा, शहर वासियो मे उपस्थित बाल प्रसाद दुबे, विजय अग्रवाल शंकर शेंडे, पुरुषोत्तम अग्रवाल, प्रभाकर वराडे, मुन्ना शिंदे, देवेंद्र मच्छिरके, अजय खेतान, संतोष दुबे, धीरेश भाई पटेल, संतोष अग्रवाल, संतोष शर्मा, गुड्डा गहरवार, रवि शिरसागर, संदीप सेठिया, रवि नागदेव, यंग मुस्लिम विकास कमेटी, खिदमत ग्रुप, जामा मस्जिद कमेटी, मस्जिद कमेटी व शहर के तमाम लोगों के बीच अमन और शांति के साथ वाह कोविड - 19 की प्रक्रिया के तहत कार्यक्रम को अंजाम दिया गया।