शहर के अनेक बाज़ारों में संक्रांति पर ग्राहकों की बढ़ रही भारी भीड़
रोज़ाना हो रहा यातायात जाम
नागपुर। मकर संक्रांति की इतवारी के अनेक बाज़ारों में ग्र ग्राहकी की होने से किराना ओली, रेशम ओली, चुना ओली, जागनाथ बुद्धवारी, नेहरूपुतला, मिर्ची बाजार, मारवाड़ी चौक, सतरंजीपुरा, अनाज बाजार, शहीद चौक, धरस्कर रोड, गांधीबाग, सुत मार्केट पुराना भंडारा रोड, 3 नल चौक, मस्कासाथ चौक महल, केलीबाग रोड, सीताबर्डी,कमाल चौक आदि क्षेत्र मे खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। साथ साथ बताता इतवारी, न्यू शुक्रवारी आदि एरिया में पतंग और मांझा की ग्राहकी पिछले दो दिनों से ज्यादा हो रही है।
इसके साथ ही बरतन ओली, बोहरा मस्जिद के पास वान की ग्राहकी के दौरान भारी भीड़ है। अनेक परिसरों में महिला पुलिस की भी जरूरत है। इतवारी एक पुराना व्यापार केंद्र है ,जहां दर्जनों बाजारो मे स्थानीय और साथ ही विदर्भ क्षेत्र के बड़ी संख्या मे ग्राहक कई आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। मकर संक्रांति त्योहार के समय धातु की बरतन, प्लास्टिक की वस्तुएं, कपड़े से बनी वस्तुएं, हाथ से बनी भारतीय वस्तुओं की उपहार की वस्तुओं की अधिक से अधिक मांग होती है। आजकल यातायात गतिविधियां जारी हैं और इतवारी क्षेत्र में भारी भीड़ है।