Loading...

राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भवन का उदघाटन


नागपुर। वर्षो से नेताओ व शासन - प्रशासन से की जानेवाली समाज भवन की मांग अखंड डहरवाल कलार समाज बहु.संस्था के माध्यम से उत्तर नागपूर के पुर्व विधायक डाॅ.मिलिंद माने, पुर्व स्थायी समिती अध्यक्ष विरेंद्र कुकरेजा, नगरसेविका सुषमा चौधरी, मंगलवारी झोन सभापती प्रमिला मथरानी, कर आकारणी सभापती महेंद्र धनविजय व समाज के सहयोग से अल्पकाल मे पुरी हुई। 

डाॅ. मिलिंद माने, विरेंद्र कुकरेजा, सुषमा चौधरी, प्रमिला मथरानी, महेंद्र धनविजय, स्नेहल बिहारे व समाज के प्रमुख अतिथियों की उपस्थिती मे राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भवन का उदघाटन किया गया। भगवान गणेश, भारत माता व राज राजेष्वर सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समिती के पदाधिकारीयो द्वारा अतिथीयो का स्वागत किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष खेलेंद्रकुमार बिठले व कोषाध्यक्ष शेखर डहरवाल ने अपने संबोधन मे इस संकल्प को पुरा करनेवालो का सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। निकट भविष्य मे भवन का आकार बढेगा, बच्चो के शिक्षण के लिए ई लायब्ररी बनाई जायेगी, उपचार के लिए बाहर से आनेवाले गरीब समाज बंधुओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाने के साथ, कंपाउंड वाल का भी निर्माण किया जाएगा.

इस भवन के माध्यम से आत्मनिर्भर समाज का निर्माण होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर समिती कि ओर से भवन निर्माण मे विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए कुकरेजा, चौधरी, मथरानी, धनविजय, बिहारे, दिपक जैस्वाल, नरेंद्रजी धुवारे, चंद्रपाल चौकसे, विशाल टाले, केशवराव पारधी, अशोक गडपांडे को समाज भुषण व चितरंजन डहरवाल, षिवचंद डहरवाल, स्वास्थ निरीक्षक मनीष चुटेलकर, काॅन्ट्रेक्टर मनोज येलचटटी व मनोज भेंडे को समाज गौरव सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर शिखा पिपलेवार, डाॅ.संजयकुमार थटेरे, देवेंद्र राॅय, मुलचंद षंभरगडे, नरेश उचिबगले व अनेक समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम सफलतार्थ समिती पदाधिकारीयो व महिला समिती ने अथक प्रयास किया।

समाचार 8837733821195330667
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list