मंत्री मुंडे ने किया 'हैंडबूक ऑन साइकोलॉजी फॉर सोशल वर्क' का विमोचन
https://www.zeromilepress.com/2022/02/blog-post_906.html?m=0
डॉ. रोटेले को दिया समाज कार्य की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन
नागपुर। प्रोफेशनल सोशल वर्क एंड एजुकेशन फाउंडेशन तथा महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री श्री धनंजय मुंडे से मुलाकात की। उन्होंने श्री मुंडे को समाज कार्य की विविध समस्याओं, मांगों से अवगत कराया तथा मांगों को शीघ्र हल करने का निवेदन किया।
श्री मुंडे ने समाज कार्य की समस्याओं व मांगों को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज कार्य के प्राध्यापक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नाई पदभर्ती के न हरकत प्रमाणपत्र/एनओसी शीघ्र देने की बात कही।
इस अवसर पर मंत्री धनंजय मुंडे ने डॉ. चंदनसिंह रोटेले व श्री हर्ष यादव लिखित पुस्तक "हैंडबूक ऑन साइकोलॉजी फॉर सोशल वर्क" का विमोचन भी किया। डॉ. रोटेले ने शाल वा पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री मुंडे का स्वागत किया।
डॉ. रोटेले ने बताया की सरकार और यूजीसी कह रहा है की पद भर्तियां पूरी करें और दूसरी तरफ नाहरकत प्रमाणपत्र नही मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया की मंत्री श्री मुंडे जी ने सकारात्मक भूमिका रखते हुए शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया है।