Loading...

संगीतमय रही 'उभरते सितारे' में 'यह दोस्ती'


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसके अंतर्गत 'यह दोस्ती' थीम पर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें, डॉ. प्रतिभा कडू और सुरेखा कापसे अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। इन दोनों अतिथियों का स्वागत वैशाली मदारे और कृष्णा कपूर ने किया। 


यह दोस्ती
संगीतमय प्रवाह में ज्ञानेश्वरी पाटिल, आकाश  मनपुखानी, अर्चिता लखोटे, जियान आहूजा, मृणाल तेलरांधे, सानवी गवळी, ईश्वा हेलगे, अरनव बागल, रौनक रूंगटा, किमया नन्हई, गोवेंद्र शेरकर, मीनाक्षी केसरवानी, रेखा जोशी, पुष्पा मानकर, वंदना जनबंधु, सुरेखा कापसे, अरुणा महेंद्र, वैशाली मदारे, प्रतिभा कडू, श्रीकांत दीक्षित, देवांशी पटनायक आदि ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। 


अनुश्री यादव, सुहानी गोमे, पूर्वा उमाठे,‌ आरना शेंडे, आर्या नंदनवार, कृष्णा अग्रवाल, आरणा अग्रवाल, चंचल वैरागडे, कल्याणी बागड़े ने शानदार नृत्य पेश किया। सार्थक लाल, राघव वर्मा, भव्यज्योत सिंह सप्रा, वेदांत खुळे, अदिती देसाई, सर्वेश काळे ने ग्रुप में तबला वादन से दिल जीत लिया। इसमें, सुमित चक्रे ने बैंजो पर साथ दिया। 

इस अवसर पर, राकेश चटाले, डॉ. शालिनी तेलरांधे, प्रा. उमा विवेक गवळी, डॉ. करुणा आटे, बाबा खान, घनश्याम नन्हई, लीला पवार, मान्या आहूजा, नंदिनी बागड़े, आनंद डोंगरे ने बच्चों को बहुत सराहा। कार्यक्रम में सहयोग प्रशांत शंभरकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन वैशाली मदारे ने किया। आभार कृष्णा कपूर ने व्यक्त किया।
कला 2837039492110359054
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list