पेट्रोलियम पदार्थ, दूध की मूल्य वृद्धि से आम लोगों को परेशानी
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_4.html?m=0

नाश्ता, भोजन, दुधजन्य पदार्थ और जीवनावश्यक वस्तुए प्रभावित
नागपुर। विश्व के दो देशों सहित यूरोप, रूस सहित अनेक देश जहां दो वर्ष बाद बड़ी मुश्किल से महामारी के दौर से उबर रहे है। दो वर्षो के कठिन दौर के बाद गत सात दिनों से युद्ध होने से दुनिया के देशों पर भी युद्ध के दुष्परिणाम दिखने शुरू हो चुके है। युद्ध का सीधा असर पेट्रोलियम और गैस पर भी पड़ना शुरू हो चुका है। वहीं दो दिन से दूध, व्यवसायिक पेट्रोलियम गैस की वृद्धि से आम नागरिक के जीवनयापन पर भारी दुष्प्रभाव पड़ेगा।
हाल ही में वार्षिक बजट के बाद दूध,, पेट्रोलियम पदार्थ में एक माह बाद वृद्धि होने से जनता के खानपान पर असर पड़ेगा। आज सुबह, दोपहर शाम और रात्रि में दूध, चाय, काफी, नाश्ता, भोजन सभी नागरीको की जरूरी वस्तुएं है। व्यापारिक गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल का नाश्ता, खाना, चाय, कॉफी सभी महंगे होंगे। गत दो दिन पूर्व अमूल दूध के दाम दो रु प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इन दिनों अनाज में गेंहू २८-३० ₹ प्रति किलोग्राम, चावल ३०-५५ ₹ प्रति किलोग्राम क्वालिटी अनुसार बिक रहा है।
खाने के तेल में मूंगफली तेल पेकिंग में १८६/- प्रति लीटर हो गया है। सब्जियों के भाव २०/- से ४०/- प्रति किलोग्राम हो चुके है। आलू, प्याज भी ३०/- से ४०/- प्रति किलोग्राम हो चुके है। ऐसे में दिनोदिन आवश्यक सामग्री की मूल्यवृद्धि से आम जनता को परेशानी हो रही है। अब तो युद्ध भी शुरू हो चुका है। युद्ध का भी भारत की आर्थिक स्थिति पर व्यापक असर पड़ेगा।