Loading...

सिंधु युवा फोर्स ने पुलिस निरीक्षक तृप्ति सोनवाने को किया सम्मानित


नागपुर। पदोन्नति का अर्थ होता है अधिक जिम्मेदारी और बड़े अधिकार क्षेत्र में आना ये कथन है तहसील पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक तृप्ति सोनवाने के, जिन्होंने अपने सत्कार के प्रत्युत्तर में व्यक्त किये। सिंधु युवा फोर्स की ओर से उनका सत्कार किया गया। 

संस्था के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी के अनुसार जरीपटका पोलीस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक पद पर कार्यरत प्रतिभाशाली, अनुभवी और कम समय में अपने अद्भुत कार्यशैली से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली निरीक्षक सोनवाने ने लोगों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी है। 

पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से प्रमोशन देकर तहसील पुलिस स्टेशन (गांधीबाग) में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पद जिम्मेदारी मिलने पर सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स द्वारा शॉल, स्मृति चिन्ह के रुप में 'बाबा सांई' की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी, महासचिव प्रदीप बालानी, प्रकाश केवलरामानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश लालवानी, नरेश दुलवानी, कुनाल कृपलानी व अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही।
समाचार 9019522711229277351
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list