महिला स्वस्थ तो परिवार स्वस्थ : डॉ. अंजू ममतानी
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_87.html?m=0
महिला दिवस पर निःशुल्क स्त्री रोग निदान शिविर
नागपुर। आरोग्यधाम हेल्थ केअर सोसायटी के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर 'निःशुल्क स्त्री रोग निदान शिविर' का आयोजन बहुजन हिताय गर्ल्स हॉस्टेल, कुशी नगर, जरीपटका में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं का हेल्थ चेकअप जीकुमार आरोग्यधाम की संचाालिका डॉ. अंजू ममतानी व उनकी टीम द्वारा किया गया।
उपस्थित सभी महिलाओं का बी.पी., ब्लड शुगर व हिमोग्लोबीन जांच निःशुल्क किया गया। साथ ही उन्हें महिला दिवस के अवसर पर डॉ. अंजू ममतानी द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। डॉ. ममतानी ने महिलाओं को समझाया कि प्रत्येक महिला को स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना अति आवश्यक है। जब तक महिला स्वस्थ नहीं रहेगी तब तक परिवार स्वस्थ नहीं रह सकता। अतः जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने आहार, व्यायाम, निद्रा, विश्राम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।