डॉ. खादीवाला ने सेवा का आदर्श रखा : डॉ. बाली
https://www.zeromilepress.com/2022/04/blog-post_19.html?m=0
कलामंच ने किया खादीवाला का सत्कार
नागपुर। कलामंच के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सागर खादीवाला के सत्कार समारोह का रोचक आयोजन विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभागार में किया गया. कार्यक्रम में मंच पर वसंतराव नाईक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट आफ आर्ट एंड सोशल साइंसेस के हिन्दी विभाग की प्रमुख डॉ रेणु बाली एवं कलामंच के संयोजक नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे.
मन की बात के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ जिसमें कवि टीकाराम साहू, माधुरी राऊलकर, प्रकाश कांबले, डॉ. आशीष मोदी, पावर ऑफ वन के संपादक नीरज श्रीवास्तव, मानसी भांदक्कर, हेमलता मिश्र मानवी आदि ने सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांध दिया. प्रस्तावना में अनिल मालोकर ने कलामंच की गतिविधियों से अवगत कराया. इसी तरह सत्कार मूर्ति का परिचय देते हुए अविनाश बागडे ने सामाजिक व साहित्यिक योगदान की चर्चा की.
शाल, श्रीफल, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर डॉ. खादीवाला का स्नेहिल सत्कार किया गया. डॉ. खादीवाला की सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए डॉ. बाली ने कहा कि उन्होंने सेवा का आदर्श रखा है. समाज एवं साहित्य के क्षेत्र में वे निरंतर सेवारत हैं. सत्कार के उत्तर में डॉ. खादीवाला ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि आलोचनाओं की परवाह न करें. गलत लोगों का सा़थ छोड़ अच्छे लोगों के साथ आगे बढ़ें.
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया. काव्यात्मक आभार एस पी सिंह ने किया. कार्यक्रम में राष्ट्र पत्रिका के संपादक कृष्ण नागपाल, संतोष बादल, रामेश्वर बुरडे, विलास वैतागे, छाया जंगले, जूही आदि की उपस्थिति रही.

