थैलेसेमिया मरीजों के लिए करे रक्तदान : केवलरामानी
https://www.zeromilepress.com/2022/05/blog-post_642.html?m=0
29 को समाधि में रक्तदान शिविर
नागपुर। शहर की सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स द्वारा 29 मई रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन साईं सतरामदास साहिब साईं खिलुराम साहिब दरबार ट्रस्ट एवं जीतु बेलानी के सहयोग से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है.
शिविर सफलतार्थ सभा का आयोजन संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी की अध्यक्षता में समाधी साहिब में किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए केवलरामानी ने कहा इस समय भीषण गर्मी के कारण शहर की समस्त ब्लड बैंकों में रक्त की कमी निरंतर जारी है। रक्त की कमी के कारण थैलेसीमिया रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जो कि उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। और इन मरीजों का जीवन ही रक्त पर निर्भर है । थैलेसीमिया मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो संस्था उसके लिए कटिबद्ध है।
आगे केवलरामानी ने कहा इस बार संस्था विशेष तौर पर थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी । शिविर में महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था के साथ रक्तदाताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी । गुड्डू केवलरामानी ने नगरवासियों से शिविर में रक्तदान करने की मार्मिक अपील की है ।
शिविर सफल बनाने के लिए ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, प्रदिप बालानी, राकेश खुशालानी, एड कमल आहुजा, सुंदर मुलचंदानी, मुकेश चौधरी, सुनील बिखानी, पिंकी केवलरामानी, सोनु चेलानी, मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी, दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, राजेश साधवानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी,जीतु लालवानी, मयुर क्रिशनानी, गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलीप मीरानी, धवल विधानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पियुष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, किशोर रुचवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, प्रदिप चावला, नितिन ढोलवानी, नंदलाल वासवानी, विनोद जयकल्यानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी, चेतन उतवानी, सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी, राजेश भट्ट प्रयासरत है।
