सुनहरे भविष्य के लिए 170 बच्चो ने लिया केरियर कॉऊंसलिंग का लाभ
https://www.zeromilepress.com/2022/06/170.html?m=0
नागपुर/गोंदिया। हर किसी बच्चों में अपने भविष्य के प्रति कोई ना कोई उद्देश्य रहता है। जिसके लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता अवश्य पड़ती है। हम देख रहे हैं कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम आ चुके हैं। हर किसी बच्चे में कौन सा सब्जेक्ट ले जिससे हमें आगे चलकर फायदा हो। इसी कड़ी में आज सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ राकेश कृपलानी (नागपुर) इनका केरियर काउंसलिंग सेमिनार सक्खर धर्मशाला में आयोजित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने की।
यह आयोजन रवि वार दोपहर 4:00 बजे से 6:30 बजे तक किया गया। इस आयोजन में 170 से अधिक बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बच्चों ने बड़ी गंभीरता से यह सेमिनार ध्यानपूर्वक सुना और समझा।
डॉ राकेश कृपलानी ने बच्चों को कैरियर काउंसलिंग के बारे में और अगले 10 वर्षो में डिजिटल से होने वाले परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों ने उनसे अपने भविष्य के बारे में कई सवाल भी किए गए, जिस पर डॉ राकेश जी ने बड़े ही सरल तरीके से उसकी जानकारी दी। जिससे सभी बच्चे बेहद प्रभावित हुए। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने गोंदिया यूथ टीम और महिला टीम की बेहद सराहना कर दोनो टीमों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। शेरिन् ठकरानी जो कि 12 वी में 94 प्रतिशत लेकर मेरिट में आई। वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने उनका विशेष सत्कार किया।
इस शिविर में प्रमुख अतिथि के तौर पर प्रेम प्रकाश आश्रम के श्री लकी राम जी साईं द्वारा झूलेलाल साईं की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
महाराष्ट्र प्रदेश वीएसएसएस के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी, पूज्य सक्खर पंचायत से अध्यक्ष लक्ष्मीचंद रोचवानी, प्रख्यात योगा ट्रेनर विद्या दयानी, महिला अध्यक्ष कंचन ठकरानी, शहर सहायक पुलिस निरीक्षक शिंदे, नागपुर से मीडिया प्रमुख हितेश जेसवानी इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए।
मंच संचालन टीम के सदस्य सुनील मोटवानी ने रखी व प्रस्तावना अध्यक्ष धरम खटवानी द्वारा की गई।अतिथियों का परिचय कंचन ठकरानी और शेरीन ठकरानी ने दिया ।
कार्यक्रम की जानकारी महाराष्ट्र महासचिव विनोद (गुड्डू ) चांदवानी ने कि आभार सस्था सचिव सुनील संभवानी ने रखी।
इस कार्यक्रम में सफल बनाने में दीपक कुकरेजा, सुमित वाधवानी, कुणाल वाधवानी, अजय गोपलानी, किशन नागवानी, भूषण रामचंदानी, प्रकाश कोडवानी, अमर रामानी, सिद्धार्थ गोपलानी, लखन नागदेव,संजय तेजवानी, शाम वाधवानी व महिला टीम से अध्यक्ष कंचन ठकरानी, प्रीति पृथ्यानी, सोनी मनकानी, दिव्या भोजवानी, वंशिका थदानी, पायल तोलानी, मुस्कान तोलानी, कुसुम तोलानी, दीपिका छूटानी, निशा भोजवानी लता गोपलानी, कीर्ति गंगवानी, शेरीन ठकरानी, सिमरन गनवानी, वीएसएसएस युवा व महिला टीम ने अपना अमूल्य योगदान दीया।



