Loading...

26 जून को कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का भव्य आयोजन



डॉ राकेश कृपलानी करेंगे बच्चों का मार्गदर्शन

नागपुर। वीएसएसएस गोंदिया युवा टीम और महिला टीम का आयोजन वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रमुख उपस्तिथि में नागपुर, वीएसएसएस गोंदिया युवा पुरुषों की टीम और गोंदिया महिला टीम द्वारा रविवार 26 जून को दोपहर 3 बजे सखर धर्मशाला गोंदिया में देश विदेश के प्रख्यात साइबर और अनेक अवॉर्डों से सम्मानित वीएसएसएस राष्ट्रीय मेंटल हेल्थ चीफ डॉ राकेश कृपलानी द्वारा 10 वीं और 12 वीं के बच्चों के लिए कैरियर कॉन्सलिंग सेमिनार का भव्यता से आयोजन होने जा रहा है। 

आयोजन की अध्यक्षता वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि बतौर आईपीएस पुलिस डीसीपी नागपुर लोहित मतानी, महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ विंकी रुघवानी, गोंदिया के समाजसेवी सखर पंचायत के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद रोचवानी, समाजसेविका अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी उपस्थित रहेंगे। 

उपरोक्त जानकारी महाराष्ट्र युवा टीम के महासचिव विनोद गुड्डू चंदवानी गोंदिया युवा टीम अध्यक्ष धर्म खटवानी, महासचिव सुनील संभवानी, गोंदिया की महिला टीम अध्यक्ष श्रीमती कंचन ठकवानी, महासचिव शेरिन ठकवानी ने दी। 

गोंदिया शहर में पहिली बार डॉ राकेश कृपलानी का सेमिनार होने जा रहे है जिसकी प्रतीक्षा कई महीनो से गोंदिया वासी कर रहे थे महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी भी पहिली बार वीएसएसएस के द्वारा आयोजित प्रोग्राम में शामिल हो रहे है। 

गोंदिया की युवा टीम और महिला टीम भव्य कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने में अथक परिश्रम कर रहे है उन्होंने गोंदिया के सिंधी समाज को बच्चों के साथ उपस्तिथि का आग्रह किया है।
समाचार 131653676518228379
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list