विप्र फाउंडेशन और पुष्करणा के संयुक्त तत्वाधान में योग सप्ताह का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_662.html?m=0
नागपुर। विप्र फाउंडेशन नागपुर इकाई और आरोग्यम् टीम पुष्करणा के संयुक्त तत्वाधान में आंतर्राष्ट्रीय योग दिन अंतर्गत 15 से 21 जुन तक योग सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सात दिवसीय योग कार्यशाला का आँनलाईन मार्गदर्शन डाँ सीना नारिंगे द्वारा दिया गया। जिसमें नागपुर के साथ रायपुर, गोंदिया, भंडारा और शिवां से भी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योग का प्रशिक्षण लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्मॉल फैक्ट्री एरिया स्थित पुष्करणा समाज भवन में आयुष मंत्रालय के प्रोटोकोल अनुसार प्रात्यक्षिक योग, जीवनशैली जन्य रोगो में योग की भूमिका विषय पर आंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योगाचार्य श्री भारत गुप्ता के व्याख्यान का आयोजन किया गया। साथ ही बालकों को प्रेरित करने हेतु पर्यावरण संरक्षण एवम् योग पर पोस्टर एवम् स्लोगन स्पर्धा को भी शामिल किया गया जिसमें बच्चों मे बढ चढकर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरोग्यम् टीम के डाँ गायत्री व्यास, राजश्री पुरोहित, पूनम व्यास, ज्योति व्यास, रितु आनंद शर्मा, सी.ए.प्रियंका शर्मा डॉ. नीता शर्मा, वर्षा शर्मा, प्रतिमा व्यास, जितेंद्र शर्मा, गिरीश पुरोहित, दीपक हर्ष, पवन आचार्य, शरद व्यास, आनंद पुरोहित, प्रेम व्यास, विक्रम शर्मा, हेमंत शर्मा, किशोर पालीवाल, जय जोशी, विशाल शर्मा, दीपक शर्मा, ने अथक प्रयास किये। साथ ही विप्र के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

