अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक पुरस्कार समारोह संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_689.html?m=0
नागपुर/पुणे। राष्ट्रीय साहित्य सेवा संस्था, पुणे - महाराष्ट्र एवं पूना कॉलेज आय.क्यू.एस.सी तथा हिंदी विभाग के सौजन्य से पूना कॉलेज के सभागृह में राष्ट्रीय साहित्य सेवा संस्था, पुणे - महाराष्ट्र के संस्थापक हजारीलाल कटरे एवं पत्नी श्रीमती दीपिका कटरे के संयोजन/आयेाजन में तथा सह-आयोजक पूना कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. आफ़ताब अनवर शेख, हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. मो. शाकिर शेख की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक पुरस्कार समारोह उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी वरिष्ठ साहित्यकारों, वरिष्ठ कवियों एवं नव कवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं राष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटक के तौर पर 'आज का आनंद' समाचार पत्र के संस्थापक आनंद अग्रवाल तथा मुख्य अतिथी शिरीष अग्रवाल 'एटलस' (हरदा - मध्य प्रदेश), फिल्म अभिनेता एवं कवि हरीश पांडे (पिंपरिया - मध्य प्रदेश) से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर श्रीमती वंदना खरे मुक्त (अनूपपुर जिला चचाई मध्य प्रदेश), श्रीमती कविता राजपूत (मुंबई), श्रीमती इंदिरा शबनम पूनावाला (पुणे) और डॉ. शहाबुद्दीन शेख (अहमदनगर), श्रीमती अर्चना पानसरे (पुणे) से उपस्थित थे। जिनके कर कमलों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों एवं नव कवियों को सम्मानित किया गया।
इस अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध कवि एवं कवियत्रीयों ने शिरकत की और अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का मन जीत लिया। जिसमें मुख्य कवियों के रूप में शिरीष अग्रवाल 'एटलस' (मध्य प्रदेश हरदा), हरीश पांडे (मध्य प्रदेश पिंपरिया), श्रीमती कविता राजपूत (महाराष्ट्र मुंबई), श्रीमती वंदना खरे मुक्त (अनूपपुर जिला - चचाई, मध्य प्रदेश), डॉ. प्रिया ए (केरला) , डॉ. मधु भंभाणि (नागपुर महाराष्ट्र) , प्रो. डॉ. दोडके माई भगवान, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव ( महाराष्ट्र मुंबई), डॉ. नागनाथ शंकरराव भेंडे (कर्नाटक शाहपुर), योगेंद्र कुमार सिंह (महाराष्ट्र पुणे),श्रीमती लक्ष्मी छाया बाबूराव पृथ्वीराज, विलास बाबर, कुमारी सायली डोळस, श्रीमती सुनिता माने, श्रीमती ययाति अनिल कवडे, श्रीमती नेहा तुषार घुले, कुमार अभिजीत मिश्र, श्रीमती श्वेता मिश्र, जनाब जिया बाग़पति, जनाब अब्दुल अंसारी, महेंद्र पवार माणिक, गंधारे पोपट केशव (अहमदनगर) सतीश कुलकर्णी, कांचन पाडळकर ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन साहित्यिक पुरस्कार समारोह के अंतर्गत मध्य प्रदेश हरदा से पधारे शिरीष अग्रवाल 'एटलस' का जन्मदिन एवं साथ ही डॉ मोहम्मद शाकिर शेख, सतीश कुलकर्णी, वैज्ञानिक महेंद्र माणिक पवार का जन्मदिन भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस जन्मदिन के खास अवसर पर सतीश कुलकर्णी ने बहुत ही सुंदर जन्मदिन गीत का गायन किया, जिसमें सभी श्रोताओं ने बढ़-चढ़कर खूब तालियां बजाई एवं गीत का आनंद लिया और जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ साहित्यकारों, वरिष्ठ कवियों एवं नव कवियों ने तहे दिल से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन (100 करोड़ का कवि एपिसोड) के फाइनलिस्ट विनीत शंकर (बिहार लखीसराय), डॉ. श्री अनिल बागवान, डॉ. मो. शाकिर शेख ने एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आयोजक श्रीमती दीपिका कटरे ने किया।
