अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_697.html?m=0
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षण विभाग द्वारा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज की प्राचार्य डॉ श्रद्धा अनिलकुमार के मार्गदर्शन में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 'आर्य विद्या सभा' के सचिव राजेश लालवानी उपस्थित थे।
योग दिवस समारोह में योग प्रार्थना से शुरुवात हुई। डॉ मीना बालपांडे ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के योगासन, ताड़ासन, वृक्षासन, नटराज आसन पद्मासन बद्ध पद्मासन योग मुद्रा चक्रासन पर्वतासन तथा प्राणायाम उज्जैनी, शीतली, शीतकारी, भ्रामरी प्राणायाम तथा विभिन्न प्रकार के बंद जालंधर मूलबंध और योगिक क्रिया जलनेती, जल कपालभाति, सूत्रनेती रबडनेति धोती, त्राटक के बारे में समझाया। छात्राओं ने बहुत थी लगन और मेहनत से पूरे आसन किए तथा नियमित रूप से करेंगे ऐसा संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राध्यापिका तथा कर्मचारी वर्ग उपस्थित थे।
