Loading...

मैं जट यमला पगला दीवाना...



धमेंद्र पर फिल्माए गीतों से सजी 'चित्रहार' 

नागपुर। 'धरम पाजी' नाम से मशहूर एक्शन हीरो धमेंद्र ने शोले, यादों की बारात, धर्मवीर, फूल और पत्‍थर जैसी कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। नृत्य, अभिनय की कोई ट्रेनिंग नहीं लेने के बावजूद धमेंद्र ने बॉलिवुडे में अपना सिक्‍का जमाया। उन पर चित्रित कुछ ऐसे ही लोकप्रिय गीतों की 'चित्रहार' रविवार को प्रस्‍तुत किया गया जिसे फैंस ने खुब सराहा। 

हार्मोनी इवेंट्स की ओर से रविवार की शाम 'चित्रहार पार्ट- 8: बेस्ट ऑफ धमेंद्र' पेश किया गया। हार्मोनी परफॉर्मिंग स्टूडियो से फेसबुक पर प्रसारित किये गए इस कार्यक्रम की अवधारणा हार्मोनी इवेंट्स के निदेशक राजेश समर्थ द्वारा की गई थी, जबकि इसका संयोजन स्वाति खड़से द्वारा किया गया। श्वेता शेलगांवकर ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। 

आरती बूटी, श्रीकांत रोडे, अनिल बोबड़े, ऋषिकांत मेश्राम, नरेंद्र इंगले, किरण खोब्रागड़े, श्रीकांत सप्रे, दिनेश बावनकर, डॉ. अभिलाष त्रिपाठी और अशफाक शेख ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। 

अनिल बोबडे ने शो की शुरुआत पल पल दिल के पास गाने से की । इसके बाद नरेंद्र इंगले ने आखरी गीत मोहब्‍बत पेश कर कार्यक्रम में रंग भर दिये। स्वाति खडसे ने अपने को-स्टार्स के साथ दिल ने फिर याद किया, 

गिर गया झुमका, हम सफर मेरे हमसफर जैसे गाने पेश कर फैंस को सुमधूर दावत दी। गायकों ने बहारों ने मेरा चमन, मै तुझे छोडके, ए दिल तुमबिन कहीं, होली के दिन रंग, ओ माझी रे आदि गीतों की प्रस्तुत दी। 

अनिल बोबडे ने धमेंद्र के बेहद लोकप्रिय गीत मैं जट यमला पगला दिवाना को पेश कर धमाकेदार तरीके से शो का समापन किया।
कला 890282865004940161
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list