दोस्त सा जीवन साथी
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_743.html?m=0
एक ना एक दिन तो सबको जीवन साथी मिलता है!हर लड़का या लडकी को एक समय के बाद अपने जीवन में विवाहित जीवन जीना होता है, और अनेक जिम्मेदारियां लेनी होती है। ये भी उपर वाले की एक प्राकृतिक देन है क्यों ना इसको खुशियों से भरके कंधे से कन्धा मिला कर जिया जाए।
मैंने अपने कई दोस्तों से सबकुच्छ होते हुए कोई भी कमी ना होते हुए जैसे बंगाल, गाड़ी, पैसा, रुतबा सब होते हुए भी वो अपने जीवन में सुखी नहीं हैं। वैल सैटल तो है लेकिन ना ही लाइफ में सुख है, ना ही संतुष्टी, ना एक दूसरे के लिए समय, ना प्यार ना इज्जत। अरे भाई कोई इन्हें ये तो समझाए की जब जीवन का हर पहलु जीना ही है तो उसे खुशी और प्यार के साथ जीना चहिए ना की कटना और बिताना।
मेरे कई फ्रेंड्स है जिनके कभी पूछो कैसी हो या कैसे हो तो जवाब मिलता है! की बस यार कट रही है बीत रही है, मेरे हसबेंड या वाइफ के पास समय ही नहीं होता, मेरे लिए तो मेरा सब दोस्तों से यही कहना है की हसबैंड वाइफ से जादा दोस्ती का रिश्ता बनाए ताकि एक दूसरे को कूल ऐंड बिन्दास फीलींग दे, केयर लव और रेस्पेक्ट की मात्रा बढ़ाए क्योंकि कहने सुनने वाले आते जाते रहेंगे, लेकिन जीवन आपका है, हर हसबेंड और वाइफ एक दुसरे के लिए अच्छे दोस्त भी बने तब देखिए जीवन कितना सुन्दर, मौज, मस्ती और प्यार भरा हो जाएगा बाकी सब अता जाता रहेगा लेकिन आपके बाद आपकी पहचान ही रहती है तो जीवन ऐसा जिया जाए की आपके ना रहने पर भी आपके लोग आपको ना भूल पाए की ज़िंदगी हो तो आपके जैसी, कुछ खास ना होते हुए भी बोहोत खास होने वाली,
तो अपने रिश्ते में थोड़ी दोस्ती थोड़ी मिठास लाए और मौज मस्ती वाला जीवन जिए। जब उपर वाले ने जीवन दिया है और हमें जीना ही है तो तिल तिल के क्यों जीना, क्यों बताना, क्यों कटना अच्छे से जीना चाहिए की हमेशा आप दोनो एक दूसरे की दिल की बात कन्फर्टेबली एक दूसरे से कह सके न की छुपाए, तो चुलबुला जीवन जीने की शुरुआत कीजिए और हर पल को खुशी से जीना सीखिए, क्योंकि धरती पर ऐसे कोई नहीं है जिसका जीवन बिल्कुल परफेक्ट या बिना प्रॉब्लम्स का है।
तो इसलिए हस्ते हस्ते हर प्रोब्लम को मार भगाए, क्यों की हर दिन एक सा नहीं होता। आज दुख और परेशानी है तो कल सुख और खुशियां भी आयेंगी तो बी पॉजिटिव होप से बढकर कुछ नहीं, तो खुशियों और अपने सपनो की होप को कभी खत्म ना होने दे।
- विशाखा सिंह, दिल्ली