मुंडले स्कूल में 'नई शिक्षा नीती तथा अंग्रेजी भाषा का शिक्षण' पर हुई कार्यशाला
https://www.zeromilepress.com/2022/06/blog-post_803.html?m=0
नागपुर। दी. ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपुर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मीडियम स्कूल में डॉ. शुभ्रा रॉय द्वारा 24 जून को 'नई शिक्षा नीती तथा अंग्रेजी भाषा का शिक्षण' इस विषय पर कार्यशाला ली गई।
इस कार्यशाला में नई शिक्षा नीती इस विषय पर चर्चा की गई। इस शिक्षा नीती में शिक्षा में हुए परिवर्तनों, पाठ नियोजन तथा कृतीयुक्त शिक्षण को समझाकर शिक्षकों को उनसे अवगत कराया गया। डॉ. शुभ्रा रॉय मॅडम द्वारा आयोजित यह कार्यशाला सभी अध्यापको के लिए सकारात्मक एवम प्रेरणादायक थी।
शाला के अध्यक्ष श्री. मकरंद पाढंरीपांडे सर के मार्गदर्शन से यह कार्यशाला ली गई। इस कार्यशाला में शाला की मुख्याध्यापक डॉ. सौ. रूपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापक सौ. मेघा पाध्ये, पर्यवेक्षिका सौ. शिल्पा डोंगरे, शाला के शिक्षक वर्ग उपस्थित थे।