पुलक मंच परिवार की कार्यकारिणी गठित
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_41.html?m=0
अध्यक्ष सुरज जैन पेंढारी, महामंत्री रमेश उदेपुरकर
नागपुर। अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार महावीर वार्ड, नागपुर की कार्यकारिणी भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के निर्देशानुसार गठित की गई हैं जिसमें सूरज जैन पेंढारी अध्यक्ष, रमेश उदेपुरकर को महामंत्री पद पर निर्विरोध चयन किया हैं. पुलक मंच परिवार गत 2005 से नागपुर में सक्रिय हैं. पुलक मंच परिवार का उद्देश धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ क्षेत्र में सेवारत रहना हैं. आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के विचारों को जन जन तक पहुंचाना हैं. जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करना, मानव सेवा के कार्य करना हैं. मंच को उसके कार्य के लिए अनेक अवार्ड प्राप्त हुए हैं जिसमे महत्वपूर्ण अवार्ड महापौर इनोवेशन अवार्ड हैं.
कार्यकारिणी इस प्रकार हैं. परम संरक्षक मनोहरराव उदेपुरकर, संरक्षक द्वय मनीष मेहता, जगदीश गिल्लरकर, संयोजक शरद मचाले, कार्याध्यक्ष पंकज बोहरा, उपाध्यक्ष नरेश मचाले, मंत्री अमोल भुसारी, कोषाध्यक्ष प्रकाश उदापुरकर, प्रवक्ता नितिन रोहने, सांस्कृतिक मंत्री अतुल महात्मे, कार्यकारिणी में मनोज बंड, कुलभूषण डहाले, अनंतकुमार शिवनकर, शांतिनाथ भांगे, सुरेशकुमार महात्मे, प्रभाकर मानेकर, नीलय मुधोलकर, मंगेश बिबे, विजय कापसे, शशिकांत बानाईत, संजय पांडवकर, राजेश कहाते, प्रशांत आलसेट, प्रमोद राखे, सचिन जैन, महेंद्र शिवनकर, शरदचंद्र अवथनकर, अविनाश शहाकार शामिल हैं.
