Loading...

'उठो जागो' द्वारा विद्यार्थियों का हेल्थ चेकअप कार्यक्रम


नागपुर/बलिया। उठो जागो फाउन्डेशन ( दिल्ली – नागपुर ) द्वारा रामरेखा ज्ञानपीठ विद्यालय, जनऊपुर में 9 एवं 16 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए हेल्थ चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. रमाशंकर वर्मा एवं डॉ. कौसर अली ने एलकेजी से लेकर छठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच की। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदेवपुर के सहयोग से आवश्यकता अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया। 

प्रारंभ में उठो जागो के अध्यक्ष परमात्मानंद पांडेय ने प्रस्तावना रखी तथा रामरेखा ज्ञानपीछ के संचालक हीरा पांडेय ने अतिथि चिकित्सकों का स्वागत किया। अतिथि शिक्षक उदय सिंह, स्कूल के शिक्षकगण रमेश यादव, सुखनंदन यादव, श्वेता सिंह, पिंकी यादव, प्रियंका पांडेय, रेखा राजभर ने हेल्थ चेकअप कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया।

उठो जागो के पदाधिकारी गण डॉ. सुधीर सरन, दमयन्ती पांडेय, आनन्द सिन्हा, आलोकदत्त पांडेय, ब्रिजेश कुमार सिंह, ज्योत्स्ना पांडेय, वीना गौतम डॉ. मधुलता व्यास, बीडीएस गौतम, सीए शैलेन्द्र जैन, सेनि. जस्टिस केशव भास्कर, विजय कुमार जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समाचार 8677362438535570837
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list