उभरते सितारे में संगीतमय 'बरसे गुरु कृपा'
https://www.zeromilepress.com/2022/07/blog-post_88.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित कलाकारों के लिए उपक्रम 'उभरते सितारे'। जिसके अंतर्गत, 'बरसे गुरु कृपा' विषय पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बारिश में भी बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया। कार्यक्रम में सुपरिचित समाज सेविका एवं कला उपासक मंदाताई वैरागडे अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इनका स्वागत सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक युवराज चौधरी ने 'बरसे गुरु कृपा' विषय पर विस्तृत रूप में गुरु की आवश्यकता क्यों है, उदाहरण के साथ समझाया। सहसंयोजिका वैशाली मदारे ने भी इस अवसर पर गुरु के प्रति अपने विचारों को व्यक्त किया।
तत्पश्चात, मीनाक्षी केसरवानी, नितिन भोळे, अरविंद शिंदे, शरद आटे, आजम खान, गोवेंद्र, आर्यन डोंगरे, रौनक रुंगटा और किमया नन्हई ने बहुत ही सुंदर गुरू की रचना प्रस्तुत कर मन मोह लिया। निमीक्षा वैरागडे और संपूर्णा रे मंडल ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से आनंद और उमंग का संचार कर दिया. नवोदित कलाकारों को आनंद डोंगरे, महेंद्र आगरकर, बाबा खान, कृष्णा कपूर, देवस्मिता पटनायक, डॉ. शालिनी तेलरांधे, अश्विनी थोरात, ईश्वा हेलगे ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में नंदिनी सुदामल्ला और प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः संयोजक युवराज चौधरी और वैशाली मदारे ने किया।

