Loading...

डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर विश्वरत्न सम्मान से गणेश पुंडे होंगे सम्मानित


नागपुर। लातूर जिले के धनेगांव के कवि गणेश तुकाराम पुंडे को शून्य से शिखर तक फाउंडेशन के तहत डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर विश्वरत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। ऐेसी जानकारी शून्य से शिखर तक फ़ाउंडेशन के सी ई ओ फाउंडर चंद्रकला सिंह ने बताया
यह पुरस्कार डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के पोते भीमराव यशवंत अम्बेडकर के ह्स्ते 15 अगस्त 2022 को मुंबई में विशेष गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।

गणेश तुकाराम पुंडे ग्रामीण क्षेत्रों के एक कवि हैं जिन्होंने बहुत कठिन यात्रा करके अपना नाम बनाया है। 'वादल मनातल' उनका पहला कविता संग्रह है और उन्होंने लगातार तीन बार अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में भाग लिया। अब तक उन्होंने कई राज्य स्तरीय राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में भाग लिया है। उन्हें राज्य स्तरीय साहित्य साधना, साहित्य रत्न, साहित्य सेवा के साथ-साथ कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

उनके काम की मान्यता में, भारत सरकार ने 2020 में माय स्टैंप के तहत एक डाक टिकट जारी किया है। इसमें विश्व शांति दूत डॉ. सुधीर तारे के 'शून्य से शिखर तक' से लोगों का चयन किया गया है। उनमें से एक ग्रामीण मराठी कवि गणेश पुंडे हैं। नासा ने पास की गणेश पुंडे की बोर्डिंग जारी कर दिया गया है। उनकी सफलता की हर तरफ सराहना हो रही है।
समाचार 2876315786627819316
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list