Loading...

आयोलाल झूलेलाल के जयघोष के साथ चालीहा का शुभारंभ


विश्व कल्याण के लिए की आराधना

नागपुर। सिंधी समाज के श्रद्धा स्थान गांधी सागर स्थित झूलेलाल मंदिर में आज से 40 दिवसीय झूलेलाल चालिहा आरंभ हुआ. अहमदाबाद की जसगायीका कोमल दीदी, महंत मोहनदास ठकुर सिंधु झूलेलाल वेलफ़ेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश जेसवानी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव, धार्मिक कार्यक्रमो का श्रीगणेश किया. सतीश मीरानी से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में आज दिव्य सत्संग कीर्तन से कोमल दीदी ने वरुण अवतार का गुणगान किया. महंत मोहनदास ठकुर ने पल्लव व विश्व कल्याण की अरदास की. 


आरती, लंगर प्रसाद से आज के धार्मिक कार्यक्रमों को विराम दिया गया. स्मरणीय हो कि विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते चालिहा महोत्सव रद्द किया जाता रहा. 25 अगस्त तक चलनेवाले इस वर्ष आयोजित महोत्सव में न केवल नगर बल्कि देश के अन्य शहरों के संत, महात्मा, प्रवचनकर्ता धार्मिक कार्यक्रर्मो के माध्यम से भक्ति रस की सरिता का संचार कर भगवान झूलेलाल की आराधना करेंगे. आज व कल सुबह 7 से 8:30 बजे तक एवं रात 8 से 9: 30 बजे तक विख्यात जस गायिका कोमल दीदी दिव्य सत्संग होगा. 

अध्यक्ष रमेश जेसवानी, सतीश मिरानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी,  प्रदीप जेसवानी, सुनील जग्यासी, कोडूमल धनराजानी, दीपक देवोसिंघानी, मनोज मोरयानी, पपी आडवानी पप्पू बजाज, कपिल दात्रे, नंदलाल हरदवानी, राम, हरीश रामरखयानी, तुलसी हरियानी, नानकराम बलवानी, विकास सजनानी की उपस्थिति रही.
समाचार 6344809937415486638
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list