खदान और झेहेरा एफसी की टीम सेमीफाइनल में
https://www.zeromilepress.com/2022/08/blog-post_89.html?m=0
नागपुर। स्लम सॉकर क्रीडा विकास संस्थान द्वारा फवारा चौक खदान मैदान में आयोजित चल रहे झोपडपट्टी (मध्य विभाग) टूर्नामेंट में खदान एफसी और झेहेरा एफसी की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
खदान एफसी (खदान, फवारा चौक) ने अ अल अझीझ एफसी (मोमीनपुरा) को 3 - 0 गोल से हराया। पेनल्टी शूटआउट में विजयी खदान एफसी (खदान, फवारा चौक) के लिए भाविक लांजेवार, चेतन नायक और अमोल गंगोत्री ने गोल किए।
दूसरे मैच में झेहेरा एफसी (सेंटर हॉस्पिटल) ने युनिक एफसी (कसाबपूरा) पर रोमांचक 2 - 1 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए अमन शेबुद्दीन अंसारी, शरब ने गोल किए। हारने वाली टीम के लिए फरहान अली ने एक गोल किया।
अन्य मैचों में - (1) सुलतान एफसी (अन्सार नगर) ने हंसापुरी एफसी (हंसापुरी) पर 1 - 0 से जीत दर्ज की। सुल्तान एफसी के लिए मिराज अंसारी ने एक गोल किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
(2) किस्मत एफसी (सैफी नगर) ने पेनल्टी शूटआउट पर न्यू ओरंज एफसी (धोबी नगर) को 3 - 2 से हराया। किस्मत एफसी की विजेता टीम के लिए कामरान अंसारी, गाल्डविन फिजान ने गोल किए। हारने वाली टीम के लिए तमिल अंसारी, हसरा अंसारी ने गोल किए। उमेश देशमुख और शहरयार अली ने अंपायर के रूप में काम किया।