सामाजिक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का करेंगे निवारण : राजेश रंगारी
https://www.zeromilepress.com/2022/09/blog-post_29.html?m=0
नागपुर। शिवसेना भारतीय कामगार संघटना के सीताबर्डी स्थित कार्यालय मे नव नियुक्त जिलाध्यक्ष होने पर राजेश रंगारी का सत्कार कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शिवसेना भारतीय कामगार संघटना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश रंगारी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हमें पुरजोर प्रयास करते रहना हैं तथा अनेक समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को तत्पर रहना होगा। कामगारों के हितों के लिए सामाजिक दृष्टिकोण के साथ हम समस्याओं का निवारण करते रहेंगे।
स्वागतकर्ता मे रोशनी व्यवहारे, संध्या पांडे, गीता शर्मा, पुष्पा वर्मा, खुशबू तिवारी, ललिता श्रीरामे, सूरज बूरबूरे तथा शिवसैनिक उपस्थित थे।
इनकी इस उपलब्धि पर शिवसेना प्रवक्ता किशोर कान्हेरे, युसूफ बाबा शेख, श्याम चौधरी, आशीष पनपिया, ऋषि करोंडे, ईश्वर बर्दे, किशोर गैधाने, ललित खंडेलवाल, गजानन चकोले, विपुल देवपुजारी, माधव अनवने, विजय नाडेकर, सुंदर सिंह रावत, मनोहर अर्बुतले, मिलिंद कांबले, ममता बोरकर सहित अनेक शुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए शुभकामनाएं दी।