Loading...

नितिन गडकरी का अभिनंदन एवं स्वागत


नागपुर। सकल माहेश्वरी समाज द्वारा आज गुरुवार दिनांक 28 मार्च को लोकसभा नागपुर से बीजेपी के वर्तमान सांसद, केंद्रीयमंत्री एवं आगामी लोकसभा उम्मीदवार नितिन गडकरी का उनके निवास स्थान पर जाकर पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के रुप में मंगल शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज प्रतिनिधि के रुप में नगर माहेश्वरी सभा नागपुर के अध्यक्ष कमल तापड़िया, सचिव गिरधर चांडक, संगठन मंत्री सुरेश गांधी, नगर माहेश्वरी महिला समिति की संस्थापक सचिव एवम पूर्व अध्यक्ष, डॉ कमला मोहता, पूर्व अध्यक्ष सरला बागड़ी, माहेश्वरी पंचायत के कोषाध्यक्ष विनोद फाफट, दीपक मोहता, बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालू, सचिव रामअवतार तोतला, भारतीय जनता पार्टी (पूर्व नागपुर) महामंत्री संदीप साबू, महिला अध्यक्ष जयश्री बियानी, बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष गिरधर डागा, गिरीश नत्थानी, महिला अध्यक्ष ज्योति कोठारी, भाजपा शक्ति बूथ प्रमुख (लक्ष्मी नगर) अजय डागा, संग अन्य समाज बंधु एवम महिलाओ की उपस्थिति रही। सभी ने  नितिन गडकरी को आने वाले लोकसभा चुनावों में भारी मतो से विजय की शुभकामनाएं प्रदान दी।
समाचार 7216297476810015364
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list