Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज द्वारा 16 बालकों का भव्य 'सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार'


नागपुर। आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के पावन पर्व पर श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज द्वारा भव्य 'सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे विदर्भ एवं महाराष्ट्र से कुल 16 बालकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य यजमान तुषारभाई हरीशभाई रावल व उनका परिवार रहा।

कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता संजयभाई ठाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें मानद मंत्री चेतनभाई जोशी और संयोजक केयुरभाई व्यास ने प्रमुख संचालन की भूमिका निभाई।
इस आयोजन में समाज के ट्रस्टी मंडल के सभापति नरेंद्रभाई झा, योगेशभाई जोशी, देवेंद्रभाई दवे, अशोकभाई त्रिवेदी जैसे वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा समाज की घटक युवा मंडल एवं महिला मंडल का भरपूर सहयोग रहा।

इस अवसर पर पूरे विदर्भ क्षेत्र की गुजराती ब्राह्मण संस्थाओं का प्रतिनिधित्व एवं उपस्थिति रही। मंत्रोच्चार सहित पं. चेतनभाई त्रिवेदी द्वारा यह धार्मिक अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न कराया गया।
कार्यसमिति में उपाध्यक्ष निखिलेशभाई ठाकर एवं प्रा आर. डी. मेहता, जयेशभाई जोशी, व्रजेशभाई व्यास, राजेशभाई जोशी, अनुपभाई शुक्ल, सतीषभाई भट्ट के साथ-साथ युवा मंडल अध्यक्ष प्रा. हिमांशु शुक्ल, मानद मंत्री निखिल जोशी, गौरव जोशी, कौशिक जोशी, गोपाल व्यास, प्रतीक शुक्ल, सागर व्यास एवं 

मिहिर त्रिवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिला मंडल की ओर से अध्यक्षा किरणबेन दवे, मानद मंत्री विभूतिबेन दवे, वोल्गाबेन ठाकर, हीनाबेन जोशी, नीताबेन शुक्ल, साधनाबेन जोशी, गीताबेन मेहता, राजश्रीबेन भट्ट, मनीषाबेन राज्यगुरु, नूतनबेन झा, कोकिलाबेन झा एवं मीनाक्षीबेन जोशी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त समाज के हितेषभाई त्रिवेदी, धर्मेशभाई शुक्ल, अमरीशभाई मेहता, नीरजभाई व्यास, ईश्वरभाई राज्यगुरु, नयन महाराज एवं हार्दिक रावल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
समाचार 4531376352710072988
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list