अरुट महाराज प्रतिमा का अनावरण
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_1.html?m=0
यादगार रही राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की सभा
नागपुर। अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 57 वीं कार्यकारिणी और आम सभा का आयोजन अंबाला में सोल्लास संपन्न हुआ। महासंघ के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नरेंद्र सतीजा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान अरोरा खत्री वंश के प्रवर्तक श्री अरुट महाराज की संगमरमर से बनी देश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के हस्ते संपन्न हुआ। यह निर्णय लिया गया कि अरुट महाराज की जयंती समूचे देश में हर साल धूमधाम से मनाई जाएगी। संरक्षक और चुनाव अधिकारी दिवानचंद सेतिया ने महासंघ के अध्यक्ष के रूप में संदीप सचदेवा के नाम की घोषणा की।
महासंघ के संरक्षक द्वय दीपक कपूर और सुरेश मेहरा ने सचदेवा को शपथ दिलाई। सचदेवा ने कहा कि सभी संस्थाओं को मुख्य धारा में जोडते हुए अन्य संस्थाओं को भी महासंघ के ध्वज के अंतर्गत लाएंगे। उन्होंने नई कार्यकारिणी में अरुण मेंहदीरत्ता को महासचिव और राजीव मदान को कोषाध्यक्ष घोषित किया। ।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अंबाला की मेयर शैलजा सचदेवा का विभिन संस्थाओं द्वारा स्नेहिल सत्कार किया गया। उन्हें महासंघ की महिला विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर के इंदरमोहन भाटिया का संबोधन प्रभावी रहा। कार्यक्रम की सफलतार्थ पंजाबी बिरादरी विकास सभा के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।