Loading...

केंद्रीय मंत्री नड्डा के हाथों डॉ. अभिषेक खोबरागड़े को स्वर्ण पदक प्रदान


नागपुर। शहर के होनहार डॉक्टर अभिषेक खोबरागड़े को डीएम कार्डियोलॉजी की डिग्री के साथ स्वर्ण पदक से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुलगुरु एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

डॉ अभिषेक खोबरागड़े शहर के प्रसिद्ध मधुमेह चिकित्सक डॉ शंकर खोबरागड़े के पुत्र हैं उन्होंने ने अप्रैल 2025 में आयोजित परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त किया। यह परीक्षा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं डॉ प्रभाकर कोरे अस्पताल, बेलगावी द्वारा आयोजित की गई थी। डॉ अभिषेक खोबरागड़े की इस सफलता पर गुरुजनों मित्रों और परिजनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
समाचार 3554937791537802725
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list