योगा से शरीर को सुंदरता और स्वास्थ्य लाभ : रेणु सेसवानी
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_44.html?m=0
नागपुर। सिंधी समाज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, इस अवसर पर आई एस एस एस की महाराष्ट्र महिला टीम ने जरीफटका में महाराष्ट्र महिला टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया। अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने बताया योग गुरु रेणु सासवानी ने सभी बहिनों को योगा आसान सिखाए और बहिनों ने योग आसान कर उसके फायदों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आज पूरे विश्व में योगा दिवस मनाया जा रहा है, योगा से बड़ी से बड़ी बीमारियों में राहत मिलती है और शारीरिक सौंदर्य बढता है।
योग गुरु रेणु सासवानी ने बताया कि भारत देश में शुरू हुआ योग पूरे विश्व में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी ने भी बताया कि प्रतिदिन योगा करने से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी रहती है, बिमारियों से भी मुक्ति मिलती है और काम करने की शक्ति बढ़ती है , उन्होंने सभी से आग्रह किया प्रतिदिन सबेरे आधा घंटा योगा प्राणायाम जरूर करे।
महासचिव सुनीता जेसवानी ने योगा से होने वाले लाभों को विस्तृत रूप से बताया और उन्होंने बताया उनका परिवार इसे रोज करता है। उन्होंने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्ग दर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस में आईएसएसएस महिला टीम की अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी महासचिव सुनीता जेसवानी, उपाध्यक्ष सरिता अमरनानी, रश्मि मोहनानी, सपना बत्रा, सिमरन खूबनानी, दिशा मूलचंदानी, विधि ग्वालानी, कंचन मुल्तानी, राजकुमारी केवलरामनी, जया रुघवानी, अंजली गेहानी, विनीता चटवानी,कविता मोटवानी, शालिनी कल्याणी, रेखा खिलवानी, रोशनी नोतवानी ने सम्मिलित होकर योगा दिवस मनाया।