Loading...

कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों को सफलता


नागपुर। कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बुटीबोरी के छात्रों ने महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड, मुंबई द्वारा आयोजित डी. फार्म परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपना और अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस सफलता को लेकर प्राचार्य डॉ. जगदीश बाहेती ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सराहना की और बधाई देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन और शुभकामनाएं दीं।

कमला नेहरू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र हर साल इस परीक्षा में सफल होते हैं, इसी तरह इस साल भी उसी परंपरा को कायम रखते हुए द्वितीय वर्ष के 08 विद्यार्थियों ने प्राविण्य श्रेणी तथा 19 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। प्रीति सिंह को पहला (83.27%), वैष्णवी चहारे को दूसरा (80.91%), कोमल हारोडे को तीसरा (78.73%), श्रेया पारधी को चौथा (78.09 %) और प्रणिता मोहोड (76.73%) को पांचवा   स्थान मिला।

इसके अलावा प्रथम वर्ष में बुशरा बावला  प्रथम (81.10%), कृती द्विवेदी द्वितीय (76.80%), वैष्णवी थुटे  तृतीय (76.10%), श्रद्धा गोहाने चौथा (75.40%) जबकि परिणीता चौखुंडे (74.90%) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

संस्था कि अध्यक्षा डॉ. सुहासिनी वंजारी, सचिव विधायक एड. अभिजीत वंजारी, कोषाध्यक्षा डॉ. स्मिता वंजारी, प्राचार्य डॉ. जगदीश बाहेती और अन्य सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने मेधावी छात्रों को बधाई दी।
समाचार 2746856362332308989
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list