साहित्यिकी में लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_56.html?m=0
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी अंतर्गत लघुकथा सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम मुले ने की। संचालन सह संयोजिका हेमलता मिश्र 'मानवी' ने किया।
कार्यक्रम में संयोजक आदेश जैन ने साहित्यिकी उपक्रम की जानकारी दी। समन्वयक डॉ. सागर खादीवाला ने लघुकथा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सम्मेलन में डॉ. भोला सरवर, वंदना नायडू, शांतनु दास, अमिता शाह, विवेक असरानी, शिवानी सिंह, निर्मला पांडे, राजीव गायकवाड़, माधुरी राउलकर, डॉ. राम मुले, आदेश जैन, हेमलता मिश्र, देवयानी बनर्जी, अनीता आगरकर, रमेश मौंदेकर, लक्ष्मीनारायण केशकर ने एक से बढ़कर कहानी और संस्मरण से सुनाए।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद भॉयर, सुनीता नायडू, अनीता गायकवाड़, लीला मरसकोलहे, अजय हावर आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सह संयोजक शादाब अंजुम ने किया।