Loading...

इनर व्हील क्लब साउथ का पदग्रहण समारोह संपन्न


डॉ. संगीता कुकडे अध्यक्ष एवं कविता दुरुगकर सचिव पद पर नियुक्त 

नागपुर। इनर व्हील क्लब साउथ का पदग्रहण समारोह रामनगर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. संगीता दिलीप कुकडे ने क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमा फुके ने उन्हें पदभार सौंपा। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 303 की चेयरमैन डॉ. रमा गर्ग थीं। जिला उपाध्यक्ष मनीषा चौधरी समेत अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। डॉ. रीमा खरबे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का परिचय सभी को करवाया।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई : उपाध्यक्ष : नीलीमा बावणे, पूर्व अध्यक्ष (IPP) : डॉ. रमा फुके, सचिव : कविता दुरुगकर, कोषाध्यक्ष : अल्का पलकंटीवार, ISO : प्राची तिमांडे, संपादिका : डॉ. रीमा खरबे, कार्यकारिणी सदस्य : डॉ स्नेहल भावे, अनीता जोशी, प्रिया गवई, रश्मी जामदार। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. उज्ज्वला मोहता, रेनुका वरमा और राधा पटेल की उपस्थिति रही। स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, उसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। सभी इनर व्हील क्लब साउथ सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर श्रीमती साधना पापडकर का भी सत्कार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. वंदना खेडीकर का विशेष सहयोग रहा।
समाचार 5191228577681681597
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list