नवनिर्माण बहुद्देशीय संस्था के अध्यक्ष बने चंद्रकांत मोखारे
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_84.html
नागपुर। नवनिर्माण बहुद्देशीय संस्था द्वारा झांसी रानी चौक स्थित विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अर्पण सभागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत सहायक पोलीस आयुक्त रमेश मेहता ने की। मुख्य अतिथि विदर्भवादी नेता नितीन रोंघे, डॉ. धनलाल सेंदरे, प्रभात नायक और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के अध्यक्ष विवेक मेंढ़ी प्रमुखता से उपस्थित थे।
सभी अतिथियों का स्वागत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवी गाडगे पाटिल, अध्यक्ष दिलीप नरवडीया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से संस्था के नये अध्यक्ष के रूप में चंद्रकांत मोखारे को चुना गया जिनका सभी अतिथियों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
अध्यक्षीय भाषण में रमेश मेहता ने संस्था द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि शहर में बुजुर्गों के लिये कार्य करना जरूरी हो गया है।
बुजुर्गो की सुरक्षा, समाधान पर जोर देते संस्था को कार्य करते रहने का सुझाव देते हुये नितीन रोंघे ने भी अपने भाषण में जोर दिया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मनोज मालवी ने किया साथ ही अन्य अतिथियों ने भी सभी को मार्गदर्शन किया।
इस भव्य कार्यक्रम में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के राष्ट्रीय महासचिव हरीश देशमुख, जनमंच के प्रमोद पांडे, भगवानदास राठी, जयप्रकाश गुप्ता, डॉ. शालिकराम चरडे, सविता पांडे, निखिल भूते चेतन वड़े, मनोज खंडवानी, रिजवान अंसारी, विशाल गुप्ता, हेमंत उपाध्याय, राजू आस्वले, प्रणय बिनेकर, संदीप धुर्वे, धीरज उईके, स्वाती घोटे सहित सभी प्रमुखता से उपस्थित थे।