श्वानों की समस्याओं हेतु पुलिस एवँ मनपा आयुक्त के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शासन प्रशासन अधिकारियों संग बैठक आयोजित
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_66.html?m=0
नागपुर। पुलिस भवन सिविल लाइंस नागपुर महाराष्ट्र कांफ्रेंस हॉल में रास्ते में भटकने वाले लाचार बेबस भूखे प्यासे श्वानों की समस्याओं हेतु पुलिस आयुक्त डॉ रविन्द्र कुमार सिंघल, मनपा आयुक्त डॉ अभिजीत चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ,शासन प्रशासन अधिकारियों संग बैठक आयोजित की गई इस दौरान प्राणी संरक्षक, प्राणी प्रेमी,उनके मौलिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले न्यायालय न्याय मित्र अरविंद कुमार रतूड़ी ने शासन प्रशासन को कुछ सुझाव दिए जो इस प्रकार है
(१) नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नसबंदी (ABC) और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन तत्काल प्रभाव से चालू किया जाएं जो कि शहर में चालू तो है पर धीमी गति से है
(२) नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या और प्रशिक्षित कुशल डाक्टरों की भी संख्या बढ़ाई जाएं
(३) प्राणियों पर होने वाली क्रूरता रोकने हेतु पुलिस को प्रशिक्षित किया जाएं क्योंकि ज्यादातर पुलिस अधिकारियों को इस विषयों पर अनुभव नहीं रहता है
(४) प्राणियों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाएं, पुलिस, महानगर पालिका,पशु संवर्धन विभाग, एनिमल वेलफेयर बोर्ड भारत सरकार सदस्य, संभावित सभी जिला स्तरीय शासकीय प्रशासकीय अधिकारी संयुक्त रूप से एकजुट होकर प्रशिक्षण शिविर, जनजागृति अभियान के माध्यम से लोगों में फैली गलतफहमियां दूर करने के साथ ही हर महिने समन्वय समिति बनाकर बैठकें आयोजित करें ताकि इंसानों और प्राणियों के बीच कोई भी गलतफहमियां,घृणा और नफ़रत का माहौल ना रहें
(५) मूक प्राणियों को खाना पानी खिलाने के अलावा उनके संरक्षण के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले कार्यकर्ता किसी के उकसाने पर उत्तेजित ना हो बल्कि शांति से अपनी सेवाएं देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब दें
(६) प्राणियों के प्रति दुष्प्रचार, हिंसा करने वाले लोगों को ऐसा घृणित कार्य करने से रोकने हेतु संवैधानिक संस्थाओं, सभी प्रकार की मिडिया संस्थानों के साथ साथ सोशल मीडिया की मदद लें
(७) अपने अपने रहवासी क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाएं शासन प्रशासन संग मिलकर प्राणी हितार्थ विभिन्न जनहितकारी कार्य करें।