मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच ने अधोलिखित साहित्यकारों को ‘लाल बहादुर शास्त्री साहित्य रत्न’ से किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_25.html?m=0
नागपुर। मंजिल ग्रुप साहित्यिक मंच नोएडा स्थित संस्था द्वारा नागपुर और बैतूल के साहित्यकार सम्मानित हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध पत्रकार, समाजसेवी, संपादक आनंद शर्मा ने कहा कार्यक्रम बहुत ही बढ़िया आयोजित किया गया है और अच्छा लगा की नगर के साहित्यकार अपना नाम प्रसिद्ध साहित्यकारों की श्रेणी में लिखवा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके साथ ही संस्था के द्वारा प्रदत अलंकारो में संस्था का पूर्ण पता भी दिया जाना चाहिए, साथ ही डिजाइन में सुधार करने से और भी सुंदर लगेगा। जिसे संस्था के सीईओ और पीआरओ सुधीर सिंह जो कार्यक्रम की अतिथि भी थे, उन्होंने भविष्य में प्रमाण पत्र और अलंकारों में परिवर्तन लाने को स्वीकार किया और उन्होंने अपने संक्षिप्त भाषण में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यकलापों और देश साहित्यकारों द्वारा उसे मिल रहे समर्थन से उत्साह का जो सर्जन होता है, वह हमारे साहस और भविष्य में गतिविधियों को बढ़ाने में सहायक होता है।
आज जिन साहित्यकारों का चयन हुआ उन्हें 5000 सदस्यों द्वारा उनकी लेखनी को समर्थन मिलने के उपरांत यह अलंकार प्रदत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अधोलिखित साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र प्रदान कर लाल बहादुर शास्त्री साहित्य रत्न सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।
गुरु प्रताप शर्मा आग उमरेड, कमलेश चौरसिया नागपुर, मीरा रायकवार मोदनी नागपुर, जयप्रकाश सूर्यवंशी नागपुर, डॉ वीणा आडवाणी 'तनवी' नागपुर, डॉ मंजू लंगोटे बैतूल (म. प्र.)। को मुख्य अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद शर्मा द्वारा सम्मान प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ समधुर कंठ वीणा आडवाणी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। प्रस्तावना म ग़ स म के पश्चिम भारत के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र परिहार ने प्रस्तुत की और आभार डॉ. बालकृष्ण महाजन ने किया।
सर्वप्रथम आनंद शर्मा का स्वागत गुरु प्रताप शर्मा ने और सुधीर सिंह का स्वागत आयोजक कमलेश चौरसिया द्वारा शाल और पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के प्रमुख हस्ताक्षर योग शिक्षक गुरु कौशल, मराठी हिंदी की साहित्यकार भरतिया मैडम, गजलकार माधुरी राऊलकर, कवयित्री रूबी दास, लघु कथाकार उषा अग्रवाल, भाषा विज्ञ विजय श्रीवास्तव, प्रकाश काशिव और 'जीरो माइल फाउंडेशन' के विकास शर्मा, भविष्य के बाल साहित्य सर्जक नयन आडवाणी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।