पुस्तक परिक्रमा यात्रा का उत्साह से स्वागत
https://www.zeromilepress.com/2025/09/blog-post_36.html?m=0
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान में पुस्तक परिक्रमा यात्रा अशोक कृपलानी आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या प्रोफेसर ऋतु तिवारी के मार्गदर्शन में तथा कु. श्रेया पांडे, देवेश चिंचाळकर झिरो माइल फाउंडेशन के कार्यकारी सचिव के सहकार्य से छात्राओं को पुस्तकों का अवलोकन करने हेतु किया गया। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य पठन संस्कृति को बढ़ावा देना और छात्राओं को विभिन्न विषयों पर पुस्तकों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें विभिन्न विषयों पर पुस्तको का वाचन करना था। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पुस्तकों का अवलोकन किया महाविद्यालय के 350 से अधिक छात्राओं ने पुस्तक प्रदर्शन का लाभ उठाया। महाविद्यालय के डॉ. इंदु ममतानी, प्रोफेसर सुजाता चक्रवर्ती, प्रोफेसर सुजाता साखरे, प्रोफेसर मुग्धा देशपांडे, प्रा. अनीता शर्मा डॉ मोनाली मसीह, डॉ वर्षा आगरकर, डॉ. बबीता थूल, डॉ मीना नरड, प्रा. जया गंगवानी प्रा.साक्षी भागचंदानी तथा महाविद्यालय के सभी कर्मचारी वर्ग ने सहभाग लिया।