महिला दिवस पर नारी शक्ति का किया गया सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_535.html?m=0
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञानशक्ती सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय में सत्कार समारोह का आयोजन किया गया। जीएसएफ संस्थापक अध्यक्ष डॉ परमानंद शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शासकीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने स्नेहलता पाटील तहसिलदार (सामान्य), सुनाक्षी भोयर, क्रेनिशा चंद्रागडे का विशेष सत्कार किया।
सभी सम्मानित महिलाओं को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर गौरवान्वित किया गया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. परमानंद शुक्ला ने कहा कि, यह दिन महिलाओं की शक्ति, साहस, करुणा व समर्पण का उत्सव है। यह दिन केवल बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का ही नहीं, बल्कि उन अनगिनत अनजानी नायिकाओं को भी सलाम करने का मौका है, जो अपने परिश्रम, त्याग व दृढ़ संकल्प से परिवार, संस्थाओं व समाज को मजबूती प्रदान कर रही है। संस्था के संभागीय अध्यक्ष अॅड अब्दुल अमानी कुरेशी ने कहा कि यह विशेष दीन हर नारी को अपनी असीम क्षमताओं को पहचानने व उन्हें समाज के विकास में उपयोग करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा, धैर्य व संवेदनशीलता से समाज को प्रेरित करती रहें व इसी के जरिए शक्ति, संतोष व निरंतर विकास प्राप्त करें। इस अवसर पर हाजी शेख शरीफ ने कहा जब महिलाएं अपने ज्ञान, समय, प्रोत्साहन व स्नेह को दूसरों के साथ साझा करती हैं, तो इसके परिणामस्वरूप उन्हें आत्मबल, विकास व सामूहिक प्रगति प्राप्त होती है। इस अवसर पर श्रीकांत कायंदे, अभिषेक हिवसे कपील ढोरे शरीफ शेख,प्रमुखता से उपस्थित थे। सभी मान्यवरों का स्वागत व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक अॅड अब्दुल अमानी कुरेशी ने किया।
