Loading...

सिंधी सोशल फोरम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 176 लाभान्वित


नागपुर। सिंधी सोशल फोरम व लाइफ केयर पॉली क्लिनिक की ओर से निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विजयकुमार शादी ने जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किये व निःशुल्क दवाइयों का प्रबंध जितेंद्र बेलानी द्वारा किया गया। सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष पी.टी. दारा, महासचिव श्री अशोक माखीजानी व कोषाध्यक्ष परमानंद विधानी के मार्गदर्शन में कुल 176 मरीजों ने डॉक्टरों से जांच करवाकर निःशुल्क दवाइयाँ व चश्मे प्राप्त किये।

डॉ. आशीष आसुदानी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिव्या देवानी आसुदानी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. पल्लवी आसुदानी गोपलानी (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अक्षय तोलानी व डॉ. अंकित जादवानी (चर्म रोग विशेषज्ञ) डॉ. होतचंद खुबनानी (जनरल फिजिशियन), डॉ. पंकज जेसवानी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेश गेलानी, डॉ. तान्या मनवानी और डॉ. कमला अय्यर, ने मरीजों की जांच के साथ उन्हें परामर्श के साथ योग्य मार्गदर्शन किया।

शिविर के सफलतार्थ श्याम टहिल्यानी, सुंदर तारवानी, राजकुमार ईसरानी, सुरेश आहूजा, अर्जुन जग्यासी, मोहन मंजानी, मोहन कृपलानी, शंकर मंचदिया,  नारायण टहिल्यानी, वासुदेव दादवानी, किशन      हरचंदानी, चंद्र लालवानी, कमलकुमार केसवानी, ईश्वर अमरनानी, शंकर मूलचंदानी, प्रकाश चेतवानी, हरीश माईदासानी,  गुरुदास हेमराजानी,  कंचन गेहानी,  रजनी शर्मा सभी ने अथक प्रयास किये। मंच संचालन  नीलम ठकवानी ने खूबसूरती से किया। 40 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों की ब्लड शुगर व ब्लड चेकअप की जांच निःशुल्क की गई। शिविर का संयोजन लाइफकेयर पालीक्लिनिक के डायरेक्टर डा. विरेंद्र आसुदानी ने किया।
समाचार 5307650556318254184
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list