पर्ल मसीह और रिचर्ड मसीह ने जीता ‘सूर संत्रा नगरी सीजन-3’ का खिताब
https://www.zeromilepress.com/2026/04/3.html?m=0
रजनीगंधा म्यूजिक अकादमी के तत्वावधान में भव्य आयोजन
नागपुर ।शहर के होनहार गायकों- गायिकाओं को मंच प्रदान करने वाली रजनीगंधा म्यूजिक अकादमी की परिणीता मातुरकर ने ‘सूर संत्रा नगरी सीजन-3’ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को लक्ष्मीनगर स्थित सायंटिफिक सभागृह में संपन्न हुआ। रजनीगंधा म्यूजिक अकादमी की डायरेक्टर परिणीता मातुरकर के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।‘सूर संत्रा नगरी सीजन-3’ का खिताब पर्ल मसिह और रिचर्ड मसिह को प्रदान किया गया।
श्वेता कोसे और दिनेश बरनासे को द्वितीय तथा प्रमेशा गवली और सुमीत शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम के लिए नरेंद्र इंगले, डॉ. रजनी हुड्डा, उज्वला सुरोशे और लक्ष्मीकांत लोखंडे का विशेष सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों ने रंगोली सारी, गिरीश शर्मा, डॉ. बिपिन तिवारी, वसंत मेडिकल, चंद्रकांत कापसे सुधाकर उर्हाडे और नरहरी सुपारे का आभार माना।इस आयोजन की सफलता के लिए रजनीगंधा म्यूजिक अकादमी की संपूर्ण टीम ने कड़ी मेहनत की
