पशु, पक्षी, जलचर और मानव का जतन करना चाहिए : मनोज ठक्कर
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_144.html?m=0
उभरते सितारे मे 'हमारी पृथ्वी'
नागपुर। सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी बहुत सुंदर है। इसमें जीवन है। पशु, पक्षी, जलचर और मानव सभी इसमें निवास करते हैं। हमें इसे जतन करना चाहिए। अनावश्यक रूप से वृक्षों को काटना बंद करके, हर व्यक्ति ने अपने जन्मदिन पर कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। कहीं भी कूड़ा कचरा और गंदगी नहीं फैलाना चाहिए। सभी को अपना परिसर स्वच्छ रखना चाहिए। मूक प्राणियों के प्रति संवेदनशील होना जरूरी है। यह विचार मनोज ठक्कर ने बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच रखें।
विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'हमारी पृथ्वी' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे फिल्म प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर एवं पीपल फॉर एनिमल संस्था के अध्यक्ष मनोज ठक्कर उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।
तत्पश्चात, सभी बच्चों ने भी हमारी पृथ्वी विषय पर सुंदर विचार रखते हुए शानदार नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, श्री बागल ने बॉलीवुड, देवांशी पटनायक ने ओडीसी, भव्या अरोरा ने राजस्थानी घूमर और हिरण्या योगेश चरडे ने शास्त्रीय कथक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रगति बावनगडे, तेजस्विनी बावनगडे, अनघा बोरकर, अनीशा लोणारे, भव्या अरोरा, आस्था गुजर, राम बागल और आदित मिंज ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी।
बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ गीता सुरेश मिंज, देवस्मिता पटनायक, प्रिती अभिजीत बागल, संगीता जवाहर तरार, नीरज शंभरकर, स्वाति गुजर, वेदप्रकाश अरोरा, दीप्ति योगेश चरडे, राहुल गुप्ता, मीनाक्षी केसरवानी, वैशाली मदारे आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रशांत शंभरकर ने किया। तथा उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने व्यक्त किया।

