अनुकूल एकेडमी के होनहार विद्यार्थीगण हुए सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_21.html?m=0
नागपुर/मुजफ्फरपुर। बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में 10 अप्रैल को अनुकूल एकेडमी परिवार द्वारा एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों तक पहुंच गया।
इस प्रेरणादायक पहल के लिए अनुकूल एकेडमी के संस्थापक अन्नू कुमार व इनके शिक्षक टीम(अन्नू सिंह , वीरेंद्र कुमार , अजय कुमार, विजय कुमार, विक्रम कुमार, मुन्ना कुमार) की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने विद्यार्थियों के मन में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का दीप प्रज्ज्वलित करने का सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम के वक्त मौजूद देवतुल्य अतिथिगण ने विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का महत्व साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने व आगे कुछ बेहतर करने की सीख प्रदान की। स्वागतकर्ता के रूप में ज्वाला प्रसाद राय ने अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। समारोह के दौरान अनुकूल एकेडमी के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर नया इतिहास रचने की प्रेरणा दी।