Loading...

संतोष बुधराजा को जीवन गौरव सम्मान

                          


स्नेहांचल में कलामंच का स्नेह मिलन

नागपुर। सेवाभावी संस्था कलामंच के तत्वावधान में स्नेह मिलन का रोचक आयोजन इंदिरा नगर स्थित स्नेहांचल वेदना शमन केंद्र परिसर पर किया गया। मंच पर शिक्षाविद डा वेदप्रकाश मिश्रा, पब्लिक रिलेशन सोसाइटी आफ इंडिया के उपाध्यक्ष एस पी सिंह, सत्कार मूर्ति संतोष बुधराजा, डा रुचि जैन और कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे। अतिथि स्वागत डा आशीष मोदी, अनिल खत्री, अधिवक्ता विनोद काशिमकर और जगदीश बुधराजा ने किया। 

मानसी भांदक्कर और माधुरी राऊलकर की गजलों के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। कार्यक्रम में पूनम विश्वकर्मा, नेहा नशीने, नितिन चिमोटे और अर्चना सिंह को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से संतोष बुधराजा को जीवन गौरव सम्मान दिया गया। अपने संबोधन में में डा मिश्रा ने कहा कि कलामंच की सेवाएं अनुकरणीय हैं और विभिन्न क्षेत्रों में सेवाकार्य जारी है। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार रानू विश्वकर्मा ने माना। कार्यक्रम में डा नीलिमा नितिन अग्रवाल, विजय शर्मा, विलास वैतागे, विलास पराते, लक्ष्मण निनावे, श्याम पिंपलघरे आदि की उपस्थिति रही।
समाचार 3864071145449311903
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list