संत मसंद ने बहाई भक्ति रस की सरिता
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_34.html?m=0
झुलेलाल मंदिर स्पर्धकों को किया गया पुरस्कृत
नागपुर।सुख परिवार की ओर से आयोजित दो दिवसीय कीर्तन दरबार का शुभारंभ जयघोषों से हुआ। पूज्य गुरु सुखरामदास साहेब मसंद, अहमदाबाद ( रोहड़ी वाले ) के गद्दीनशीन पूज्य गुरु साईं संजयदेव साहेब मसंद का आज नगर आगमन पर भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। कीर्तन दरबार की श्रृंखला में झूलेलाल मंदिर, गांधीसागर में धार्मिक आयोजन हुए। संत मसंद ने कहा कि इष्टदेव पर आश्रित रहने से विपरीत हालातो में बल मिलता है। नामुनकिन कार्य मुमकिन होने में देर नही लगती। कीर्तन के माध्यम से उन्होंने भक्ति रस की सरिता बहाई। अंत भक्तो में लंगर प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही दस हज़ार बार नाम लेखन स्पर्धा के १०८ स्पर्धियों को पुरस्कृत किया गया।
बाबा मोहनदास ठकुर, संस्था अध्यक्ष रमेश जेसवानी, राजू माखीजा, दीपक देवसिंघानी, सतीश मिरानी, नंदलाल हरद्वानी सहित समस्त सिंधु झुलेलाल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। रंगवानी परिवार ने सभी का आभार व्यक्त किया । रविवार 19 अप्रैल को शाम 5: 30 बजे खामला शारदा माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। गुरुसंगत दरबार, खामला में शाम 7 से रात 9 बजे तक पूज्य गुरु साईं का सत्संग, कीर्तन होगा। रात 9 बजे से लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। साधक सुंदरदास गुरबानी, महेश गुरबानी, उत्तम गलानी, आशीष धनवानी, कमलेश गुरबानी, आनंदराम आसुदानी ने धार्मिक आयोजनों का लाभ लेने की प्रार्थना संगत से की है।
