वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कानूनी मार्गदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_47.html?m=0
ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान का मासिक उपक्रम
नागपुर। ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा मासिक उपक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच भी की गई। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को ग्लोकल मॉल स्थित प्रतिष्ठान के कार्यालय में आयोजित किया जाता है।
आज के कार्यक्रम में 27 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों ने लाभ उठाया। इनमें से 16 लोगों को संपत्ति से संबंधित मामलों में वकीलों ने मार्गदर्शन दिया, जबकि 12 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर डॉक्टरों ने उन्हें उपचार संबंधी सलाह दी।
एड. मुक्ता राणडे, एड. प्रियेश अंजीकर, एड.केतन भोसकर एवं भावना ठाकर ने लोगों को कानुनी मार्गदर्शन दिया. उसी प्रकार डॉक्टर थे: डॉ. अरुण आमले, डॉ. प्रकाश क्षत्रिय, डॉ. प्रकाश भातकुले एवं डॉ. माधुरी इंदुरकर ने ज्येष्ठ जनों की जांच कर उन्हे स्वास्थ्य संबंध में सलाह तथा औषधोपचार की जानकारी दी.
कार्यक्रम का आयोजन सचिव डॉ. राजू मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठान के लीगल सेल के सदस्य एड. किरण मोहिते, कालिंदिनी ढुमणे, राजवंती देवड़े एवं श्रीधर नहाते तथा स्वास्थ्य संवर्धन समिति के विजय पुंडकर, अशोक पराते, पुरुषोत्तम शेंडे तथा सेवा समिति के पुष्पाताई देशमुख, मिलिंद वाचणेकर, अंगदसिंह सोलंकी, डॉ. बिपिन तिवारी, गोविंद पटेल, मोहन पांडे, अविनाश झंझोटे, राकेश आड़े, रोशन सहारे, जगदीश गौतम आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। अगला सत्र 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

