Loading...

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम


नागपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल 2026 के अवसर पर राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर हॉस्पिटल एंड ररसर्च सेंटर, नागपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुकडोजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के आदर्शों को नमन करते हुए की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री श्रीरंग गणेशे ने कैंसर एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए। इसके पश्चात डॉ. प्रशांत सोमकुंवर ने 'कैंसर के संदेह के 10 नियम' विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत कैंसर अस्पताल में जांच एवं उचित मार्गदर्शन के लिए रिपोर्ट करना चाहिए। इस कार्यक्रम में कैंसर रिलीफ सोसायटी के पदाधिकारी सुरेश शर्मा (उपाध्यक्ष), श्री अनिल मालवीया (सचिव), सुरेश केवलरमानी (कोषाध्यक्ष) तथा श्री ज्ञानेश्वर रक्षक (सदस्य) सहित कई चिकित्सक जैसे डॉ. करतार सिंह, डॉ. माधुरी गवांडे, डॉ. हरीश केला और डॉ. रश्मि राऊत उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें डॉ. सचिन गाथे (IMA अध्यक्ष), डॉ. अंजली भांडारकर (IMA सचिव), डॉ. उदय बोधंकर, डॉ. मदन कापरे तथा सौरभ मोहता, निदेशक, टूफॉर्म टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड शामिल थे। सुरेश शर्मा ने छोटे बच्चों में तंबाकू सेवन को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. सचिन गाथे ने कैंसर जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। ज्ञानेश्वर रक्षक ने स्वस्थ आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। 

डॉ. उदय बोधंकर ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी दी, जबकि सौरभ मोहता ने गांवों में कैंसर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्नेहांचल, हेडगेवार ब्लड बैंक, लायंस क्लब ऑफ मेडिकोज, श्री गुरुदेव सेवा मंडल सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन डॉ. प्रशांत सोमकुंवर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. बी. के. शर्मा, मानद सलाहकार, आरएसटी कैंसर अस्पताल, नागपुर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
समाचार 1110072235023335222
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list