काँग्रेस के कार्यकर्तावो ने भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर किया विनम्र अभिवादन
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_70.html?m=0
नागपुर। संविधान चौक में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर अभिवादन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनके महान कार्यों एवं क्रांतिकारी विचारों को नमन किया।
इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और संविधान के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया गया। डॉ. आंबेडकर द्वारा देश को प्रदान किए गए संविधान के कारण सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, ऐसा मत उपस्थित लोगों ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष श्री किशोर कन्हेरे, श्याम चौधरी, संतोष सिंह, राजेश रंगारी, गजानन चकोले, रिजवान अंसारी, संजय शेवाळे, विजय शेंडे, श्रीमती रेखा कुपाले, सुरेश गजभिये, मच्छिंद्र आवळे, ज्ञानेश्वर नाडेकर, राधेश्याम राजपूत, अनिकेत रंगारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक रहा तथा उपस्थितों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को समाज में प्रसारित करने और समता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
