कलाकार ग्रुप के 'साज़ और आवाज़' संगीत संध्या में झूमे श्रोतागण
https://www.zeromilepress.com/2026/04/blog-post_79.html?m=0
नागपुर। कलाकार ग्रुप द्वारा 'साज़ और आवाज़' नामक इस विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीनगर, आठ रस्ता चौक, स्थित साइंटिफिक सभागृह में किया गया। जिसमें शहर के अनेक प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस भव्य संगीतमय संध्या की निर्मिती व संकल्पना स्नेहा मुल्लेवार की है, जबकि कार्यक्रम का निवेदन आनंद राज आनंद द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण जबाबदारी हार्मनी इवेंट्स ने बड़ी कुशलता से संभाली।
कार्यक्रम की शुरुआत 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की श्रृंखला में सभी गायकों ने निखिल वझलवार, शरद बांकर, भारती शंभरकर, डॉ. दीपक गुप्ता, मृणाली क्षीरसागर, विजय जडे , लीना कोहले, शैलेश मुधोळकर, शैलेन्द्र कराळे एवं दिलीप जनबंधू प्रस्तुत दी।
जिनमें 'हाल क्या है दिलों का', 'ओ हंसिनी मेरी', 'लाखों है निगहा में', 'मस्त बहारो का मैं', 'प्यार करने वाले', क्या हुआ तेरा वादा', 'तुम जो मिल गए हो', 'रिमझिम गिरे सावन', 'मेरे सपनों की रानी', 'चुरा लिया है तुमने' और 'गुलाबी आँखें', 'तोहफ़ा तोहफ़ा', 'आजा श्याम होने आई', 'दिल है की मानता', जैसे सदाबहार गीत शामिल थे।कार्यक्रम की विशेषता रही युगल प्रस्तुतियाँ, जिनमें कलाकारों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। मंच संचालन आनंद राज आनंद ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को रोचक और सजीव बनाए रखा। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।